Advertisement

मध्यप्रदेश में 20 मार्च से महाराष्ट्र से यात्री बसों के आने-जाने पर प्रतिबंध

20 मार्च से मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों पर प्रतिबंध रहेगा। निजी वाहनों के आवागमन पर फिलहाल रोक नहीं है। यह निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार देर शाम मंत्रालय में हुई कोरोना की समीक्षा बैठक में लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा, मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक मानी जा रही है। महाराष्ट्र में कोरोना की विस्फोटक स्थिति है, जिसके कारण मध्य प्रदेश के हालात बिगड़े हैं। ऐसे में यात्री बसों के आवागमन पर रोक लगाई जा रही है। उन्होंने महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों के प्रशासन को इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें