Advertisement

मध्यप्रदेश में Corona के एक्टिव केस 1 लाख के पार

मध्यप्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस पहली बार 1 लाख के पार हो गए हैं। यह स्थिति कोरोना की दूसरी लहर में बनी है, जबकि विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी। यही वजह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीसरी लहर से निपटने के लिए विशेषज्ञों की कमेटी बनाने के निर्देश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा की है।

Advertisement

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 11,598 कोरोना संक्रमित मिले हैं। आधिकारिक तौर पर कुल 90 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 2 हजार 486 हो गई है। यह संख्या 7 दिन में 15 हजार 297 बढ़ी है। अगर प्रदेश के चारों बड़े शहरों के आंकड़े देखें तो पिछले एक सप्ताह में सबसे ज्यादा इंदौर में एक्टिव केस 3 हजार 710 बढ़े हैं। यह संख्या भोपाल में 1 हजार 422 और ग्वालियर में 1 हजार 182 एक्टिव मरीज बढ़े हैं। सिर्फ जबलपुर में 201 केस कम हुए हैं।राहत की बात यह है कि प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट लगातार कम होता जा रहा है। 7 मई को पॉजिटिविटी रेट 17% दर्ज किया गया। इसके एक दिन पहले यह 18% रहा। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 6 लाख 60 हजार 712 हो गई है। इसमें से 5 लाख 51 हजार 892 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को किल कोरोना अभियान, कोरोना कर्फ्यू, कोरोना वालंटियर्स, आइसोलेशन सेंटर, प्रदेश में बने कोविड केयर सेंटर , अस्थायी कोविड अस्पतालों के निर्माण के लिए सरकार के प्रयास, जनजागरूकता अभियान, योग से निरोग अभियान के बारे में जानकारी दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें