Advertisement

मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में कॉमर्शियल सिलेंडर पर रोक

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर, सरकार ने सिलेंडर की बुकिंग का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। भारत में कुकिंग गैस की सप्लाई को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इसके चलते मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इससे इन राज्यों रेस्टोरेंट्स और होटलों के बंद होने की नौबत आ गई है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण भारत आने वाले एलपीजी शिपमेंट में देरी हो रही है, जिससे घरेलू बाजार में गैस की किल्लत शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने देश में नेचुरल गैस की सप्लाई को कंट्रोल करने के लिए ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट, 1955’ लागू कर दिया है।

सरकार ने हाई-लेवल कमेटी बनाई
संकट को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने तीन तेल कंपनियों के कार्यकारी निदेशकों की एक हाई-लेवल कमेटी बनाई है, जो सप्लाई की समीक्षा करेगी।

Advertisement

घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग 25 दिन बाद
9 मार्च को केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया था। अब 21 दिन के बजाय 25 दिन में बुकिंग होगी।

उज्जैन के होटल-रेस्टोरेंट व्यवसाय पर संकट संचालक बोले- सरकार पुनर्विचार करें

Advertisement

उज्जैन। उज्जैन के होटल-रेस्टोरेंट के व्यवसाय पर संकट गहरा गया है। होटल अंजुश्री के एमडी सुरेश मोढ़ ने कहा कि फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए, क्योंकि छोटे कर्मचारियों की आजीविका पर संकट होगा। सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि वे शून्य काल में इस मसले को उठाने जा रहे हैं।

Related Articles

Write a review