Advertisement

मध्य प्रदेश : अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में 10 जिलों में बारिश हुई है। साथ ही कई जिलों में गरज के साथ बौछारें भी पड़ी हैं। इसी बीच आगामी 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने एक बार फिर से येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने भारी बारिश होने के साथ बिजली चमकने और गिरने का पूर्वानुमान जताया है।

Advertisement

मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के मुताबिक, सागर, चंबल, ग्वालियर, कटनी, डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 64.5 से 115.5 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है।

वहीं, जबलपुर, भोपाल, सागर, चंबल, ग्वालियर, धार, बैतूल और नर्मदापुरम में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही बिजली के चमकने और गिरने की भी संभावना है। मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें