Popup Image
Advertisement

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल की तबीयत बिगड़ी

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल की तबीयत सोमवार शाम को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें भोपाल ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में भर्ती कराया गया है। एम्स में डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है और उनका इलाज जारी है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार राज्यपाल मंगूभाई पटेल को वायरल फीवर हो गया था, जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। तेज बुखार आने के बाद उन्हें सोमवार शाम 7 बजे तुरंत एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी सभी रिपोर्ट नॉर्मल है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है।

राज्यपाल के स्वास्थ्य की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और उनकी तबीयत की जानकारी ली। एम्स में राज्यपाल मंगूभाई पटेल के इलाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें