मन की बात के 111वें एपिसोड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले…

By AV NEWS 1

चार महीने बाद फिर परिवारजन के बीच हूं

पेरिस ओलिंपिक के लिए खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं

नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद आज पहली बार मन की बात कर रहे हैं। यह इस कार्यक्रम का 111वां एपिसोड है। प्रोग्राम की शुरुआत में क्करू ने कहा कि चार महीने बाद आज फिर परिवारजन के बीच हूं। इस दौरान उन्होंने कहा पेरिस ओलिंपिक में जाने वाले भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस बार ओलिंपिक में कुछ चीजें पहली बार देखने मिलेंगी। इससे पहले फरवरी में प्रोग्राम हुआ था। तब क्करू मोदी ने कहा था कि राजनीतिक मर्यादा का पालन करते हुए लोकसभा चुनाव के इन दिनों में तीन महीने ‘मन की बात’ का प्रसारण नहीं होगा।

मोदी ने मन की बात में इन मुद्दों पर चर्चा की…

लोकसभा चुनाव: मैं देशवासियों को धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अपना अटूट विश्वास दोहराया है। 2024 का चुनाव, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था।दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ, जिसमें, 65 करोड़ लोगों ने वोट डाले हैं। मैं चुनाव आयोग और मतदान की प्रक्रिया से जुड़े हर व्यक्ति को इसके लिए बधाई देता हूं।

हूल दिवस पर: आज 30 जून का ये दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन को हमारे आदिवासी भाई-बहन हूल दिवस के रूप में मनाते हैं। यह दिन वीर सिद्धो-कान्हू के अदम्य साहस से जुड़ा है, जिन्होंने विदेशी शासकों के अत्याचार का पुरजोर विरोध किया था। वीर सिद्धो-कान्हू ने हजारों संथाली साथियों को एकजुट करके अंग्रेजों से 1855 में विदेशी शासकों के खिलाफ हथियार उठा लिया था।
पेरिस ओलिंपिक पर: अगले महीने इसी समय तक पेरिस ओलिंपिक शुरू हो जाएंगे। मैं भारतीय दल को शुभकामनाएं देता हूं। इस बार हमारा हैशटैग #CheeryBharat है। इसके जरिए हमें अपने खिलाडिय़ों को चीयर करना है। टोक्यो की यादें अब तक ताजा हैं। तभी से हमारे खिलाड़ी तैयारियों में जुटे थे। 900 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है।

पर्यावरण दिवस पर: विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया है, इस का नाम है- एक पेड़ मां के नाम। मैंने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया है। पिछले एक दशक में भारत में सबके प्रयासों से वन क्षेत्र का विस्तार हुआ है। अमृत महोत्सव के दौरान, देशभर में 60 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर भी बनाए गए हैं। अब हमें ऐसे ही मां के नाम पर पेड़ लगाने के अभियान को गति देनी है।

Share This Article