Advertisement

मराठी पुस्तकों का हुआ विमोचन

उज्जैन। स्वर संवाद सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था के सहयोग से कालिदास अकादमी में उज्जैन की ज्येष्ठ साहित्यकार और रंगकर्मी डॉ. अपर्णा अशोक जोशी द्वारा लिखित दो मराठी नाटक ‘दीपजळे वादळात’ एवं ‘उत्तर हवय मला’ की पुस्तकों का विमोचन पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा ताई महाजन की अध्यक्षता में मराठी सिने अभिनेत्री सुकन्या कुलकर्णी मोने द्वारा किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

प्रारंभ में दीप प्रज्वल्लन, सरस्वती माल्यार्पण सुमित्रा महाजन, सुनकन्या कुलकर्णी मोने, श्रीकांत तारे, वी. मा. पागे, शेंडे सर ने किया। अतिथि स्वागत जितेंद्र कुंटे, अपूर्वा जोशी कुंटे, डॉ. शैलजा, नितिन काकड़े ने किया। अतिथि परिचय संजीवनी सप्रे, नीलिमा जोशी, श्रद्धा अग्निहोत्री ने दिया। डॉ. अपर्णा अशोक जोशी के तीन नाटकों के चुनिंदा अंश का अभिवाचन किया गया। संचालन श्रद्धा अग्निहोत्री ने किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें