Advertisement

महाकाल मंदिर आईटी सेल की खामी, महिलाओं की अनुमति पुरुषों के नाम पर जारी कर दी….

रात दो बजे कतार में लगे श्रद्धालुओं की भस्मआरती अनुमति की जांच

Advertisement

उज्जैन।मंदिर समिति को सूचना मिली थी कि भस्मारती में कुछ श्रद्धालुओं को सेटिंग से मंदिर में ले जाया जा रहा है। इसके बाद रात 2 बजे से समिति ने भस्मारती की कतार में लगे श्रद्धालुओं की परमिशन चेक करना शुरू कर दिया। कुछ श्रद्धालुओं के परमिशन पत्र संदिग्ध पाए गए। इसके बाद इसका गौर से परीक्षण किया तो कंप्यूटर की मिस्टैक निकली।

श्री महाकाल मंदिर में दीपावली अवकाश के चलते भीड़ बढ़ गई हैं। भस्मारती दर्शन के लिए भी ऑनलाइन और ऑफलाइन परमिशन ली जा रही हैं। इधर मंदिर समिति को लगातार सूचना मिल रही थी कि भस्मारती और 1500 रुपए की रसीद में कुछ लोग सेटिंग कर अवैध तरीके से प्रवेश करवा रहे हैं।

Advertisement

इस सूचना के बाद मंदिर समिति कर्मचारियों ने रात 2 बजे से कतार में लगे श्रद्धालुओं के परमिशन पत्र चेक करना शुरू दिए। इस दौरान 8 महिला श्रद्धालुओं के परमिशन में गड़बड़ी पाई गई। इनमें नाम-पते गलत थे। जब इस परमिशन को कंप्यूटर में सर्च किया तो वहीं पर मिस्टैक पाई गई।

वीआईपी में भी मिली गड़बड़ी

Advertisement

भस्मारती की कतार में दो वीआईपी श्रद्धालु भी खड़े थे। इनकी परमिशन चेक की गई तो उसमें भी गड़बड़ी पाई गई। इसमें शुल्क नहीं कटा और परमिशन बन गई। चैकिंग में त्रुटि पाई गई। इसे जब कंप्यूटर में पुन: चेक किया तो साफ्टवेयर की गड़बड़ी की वजह से परमिशन में त्रुटि हो गई। इन्हें प्रवेश दे दिया गया।

सुबह 10 बजे तक चलती रही चैकिंग

इधर भस्मारती के बाद भी सुबह में 1500 और 750 रुपए की रसीद वाले श्रद्धालुओं की भी चैकिंग की गई। इस दौरान कई लोग पेंट के ऊपर सोला पहनकर प्रवेश कर रहे थे। उन्हें सख्ती से रोका गया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें