Advertisement

महाकाल मंदिर के पास होटल में महिला से दुष्कर्म

पति से चल रहा तलाक का केस, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

Advertisement

उज्जैन।शहडोल में रहने वाली महिला से फेसबुक पर दोस्ती के बाद यूपी का युवक उसे उज्जैन दर्शन के बहाने लेकर आया और महाकाल के पास मंदिर में दुष्कर्म किया। महाकाल थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि शहडोल में रहने वाली महिला का पति से तलाक का केस चल रहा है। उसकी फेसबुक पर उत्तरप्रदेश में रहने वाले अभिषेक गुप्ता नामक युवक से दोस्ती हुई।

Advertisement

अभिषेक महिला को 6 माह पहले उज्जैन दर्शन के बहाने शहडोल से लेकर आया और महाकाल मंदिर के पास स्थित होटल में ठहरा, यहीं पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म भी किया था। महिला ने शहडोल थाने में अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज कराया जहां से मामला महाकाल पुलिस को सौंपा गया है।

लोहे के पुल पर रहने वाले युवक ने मुंबई की छात्रा से किया दुष्कर्म

Advertisement

इधर नानाखेड़ा पुलिस ने बताया कि गुरूकृपा ई विंग वेस्ट मुंबई में रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा के साथ लोहे का पुल मालवा स्टील की गली में रहने वाले आरसी खान पिता अरशद खान ने दोस्ती कर शादी का झांसा देकर मुंबई में दुष्कर्म किया और बाद में उज्जैन भाग आया। युवती उसे तलाशते हुए उज्जैन पहुंची और नानाखेड़ा थाने में आरसी खान के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें