Advertisement

महाकाल मंदिर क्षेत्र में हारफूल वालों के बीच विवाद, पति-पत्नी से मारपीट

महिला का आरोप- सोने का मंगलसूत्र गायब

Advertisement

महाकाल मंदिर क्षेत्र में हार-फूल की दुकान लगाने वालों के बीच शनिवार सुबह फिर विवाद सामने आया। तीन-चार फूलवालों ने मिलकर फूल की दुकान लगाने वाले पति-पत्नी से मारपीट कर दी। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ नामजद और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है।पुलिस ने बताया गौतम पिता महेश प्रजापत और उसकी पत्नी सलोनी से मारपीट हुई है। वे महाकाल क्षेत्र में हारफूल और प्रसादी बेचने का काम करते हैं।

गौतम ने पुलिस को बताया कि उसके पुराने ग्राहक महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आए थे उन्हें वे हारफूल की डलियां दे रहा था इसी दौरान पास में दुकान लगाने वाला जीतू और उसके साथियों ने उसके ग्राहक को अपने पास बुलाने का प्रयास किया।जीतू और उसके साथी हार-फूल के लिए डलिया सामने लाकर उसके ग्राहकों को परेशान कर रहे थे। उन्हें ऐसा करने से मना किया तो जीतू और उसके तीन चार अन्य साथियों ने हमला कर दिया।

Advertisement

इस दौरान जब गोतम की पत्नी आई तो उससे भी मारपीट की गई। मारपीट और विवाद के बीच सालोनी के गले से मंगलसूत्र गूम हो गया। पुलिस ने गौतम और सलोनी की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। बता दें कि फूलप्रसादी बेचने वालों के बीच अक्सर विवाद होते रहते हैं। इसमें हथियार का उपयोग होता रहा है। पुलिस की कुछ दिनों सख्ती के बाद विवाद होते हैं। पुलिस इन लोगों के विवादों को रोकने में सफल नहीं हो पा रही है।

ऑटो वाले से रुपए मांगे, नहीं देने पर मारपीट

Advertisement

महाकाल थाना क्षेत्र स्थित कार्तिक चौक सवारी मार्ग पर ऑटो चालक से खर्चे के रूपए मांगने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कार्तिक चौक के रहने वाले चयन पिता मनीष शर्मा उम्र २० साल ऑटो चलाता है वह शुक्रवार दोपहर जब वह घर आया तो महेश पिता भोलानाथ ने उससे खर्चे पानी के रुपए मांगे। चयन ने मना किया तो उसने गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने महेश व उसके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें