Advertisement

महाकाल मंदिर परिसर में दीपक से महिला 40% झुलसी, जिला अस्पताल में भर्ती

दर्शन करने आए महाराष्ट्र के युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। महाकाल मंदिर परिसर में अन्य छोटे मंदिरों के दर्शन के दौरान राजस्थान की एक महिला मंदिर में रखे दीपक से कपड़ों में आग लगने से बुरी तरह झुलस गई।

महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। वहीं महाकाल दर्शन करने आए महाराष्ट्र के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। युवक का पीएम परिजनों के उज्जैन आने के बाद किया जाएगा।

Advertisement

महाकालेश्वर मंदिर में देशभर के श्रद्धालुओं की भीड़ है। सुबह मंदिर में महाकालेश्वर के दर्शन कर परिसर के मंदिरों में दर्शन कर रही महिला के कपड़ों में दीपक से आग लग गई। महिला ने परंपरागत राजस्थानी वस्त्र पहने हुए थे। गंभीर झुलसी महिला को मंदिर समिति की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोभा पति हनुमानसिंह 45 वर्ष निवासी जयपुर राजस्थान अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ उज्जैन दर्शन करने आई थी।

सुबह महाकालेश्वर भगवान के दर्शनों के बाद परिसर में स्थित मंदिरों में दर्शन कर रही थी तभी मंदिर में माथा टेकने के दौरान राजस्थानी ड्रेस में दीपक से आग लग गई। उनके साथ चल रहे परिजनों ने मदद की गुहार लगाई और आग बुझाने के प्रयास किये। मंदिर कर्मचारी शोभा सिंह को मंदिर समिति की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद महिला को बर्न वार्ड में भर्ती कर दिया। जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने बताया कि महिला 30 से 40  प्रतिशत झुलसी है जिसका उपचार शुरू कर दिया गया है।

Advertisement

होटल में रुका था युवक…. संतोष भोण्डे पिता पुरूषोत्तम भोण्डे 30 वर्ष निवासी नंदूरबार महाराष्ट्र अपने दोस्तों के साथ उज्जैन दर्शन करने आया था। रात में चौबीस खंबा के पास स्थित होटल में ठहरा था। देर रात करीब 3 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी। दोस्त उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। महाकाल पुलिस ने बताया कि संतोष ने भांग खाई थी, जिसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट के बाद हो पायेगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के परिजनों को सूचना दी है।

Related Articles