महाकाल मंदिर परिसर में लगा रहे सुंदर जालियां

उज्जैन। आगामी 11 अक्टूबर को महाकाल लोक का लोकार्पण होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री महाकाल दर्शन के बाद लोकार्पण करेंगे। इस दौरान कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मंदिर परिसर में भी साज-सज्जा का काम किया जा रहा है।

Advertisement
सभामंडप और कोटितीर्थ के ऊपर की ओर लोहे की सुंदर जालियां लगाई जा रही है। मंदिर के विभिन्न हिस्सों में काम तेज गति से चल रहा है। सुबह से शाम तक श्रमिक कार्य में जुटे हुए हैं। वहीं मंदिर में अन्य स्थानों पर भी सजावट का काम चल रहा है। मंदिर विस्तारीकरण योजना का एक चरण पूरा हो गया है। जबकि दूसरे चरण का काम अभी भी चल रहा है।
Advertisement









