Advertisement

महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था

महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था,

Advertisement

1500 की रसीद पर दर्शनार्थियों की संख्या सीमित

गर्भगृह और नंदी हाल में फोटोग्राफी पर लगाया प्रतिबंध

Advertisement

उज्जैन।श्री महाकाल महालोक को देखने के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। इससे महाकाल मंदिर में भी दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ गई है। प्रशासन को भी भीड़ नियंत्रण के लिए नए व्यवस्था करना पड़ रही है। मंदिर में 1500 रुपए की रसीद वाले श्रद्धालुओं की संख्या सीमित की जा रही है। वहीं इनके समय में भी बदलाव किया गया है। मंदिर के गर्भगृह और नंदी हाल में फोटोग्राफी पर प्रतिबंध लगाया गया है।

शनिवार को कलेक्टर आशीषसिंह ने मंदिर की व्यवस्था को लेकर बैठक ली थी। आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 1500 रुपये की रसीद पर गर्भगृह में प्रवेश करने वाले दर्शनार्थियों की संख्या को सीमित करने का निर्णय लिया गया है। अब सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तथा शाम 6 से 8 बजे तक निर्धारित समय में केवल 1200 भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश मिल सकेगा।

Advertisement

अभी तक की व्यवस्था में इसकी संख्या तय नहीं की गई थी। मंदिर प्रशासक संदीप सोनी के अनुसार कुछ समय से गर्भगृह में 1500 रुपये की रसीद पर दिनभर प्रवेश दिया जा रहा था। असीमित संख्या में रसीद दिए जाने से गर्भगृह में भीड़ बनी रहती थी। इससे आम श्रद्धालु दूर से दर्शन नहीं कर पा रहे थे।

इस तरह रहेगी दर्शन की व्यवस्था

बड़े गणेश मंंदिर के समीप स्थित काउंटर पर दर्शनार्थियों को स्वयं उपस्थित होना होगा। यहां कर्मचारी दर्शनार्थियों का फोटो खींचेंगे व क्यूआर कोड से साथ फोटोयुक्त परिचय पत्र के रूप में दर्शन पर्ची प्रदान करेंगे।

मंदिर समिति दर्शन के निर्धारित समय के स्लाट तैयार कर रही है। फोटो पर्ची पर निर्धारित समय का विवरण रहेगा। मंदिर के सभा मंडप में चेक पाइंट रहेगा। यहां फोटो परिचय पर्ची लेकर आने वाले श्रद्धालु की स्कैन कर फोटो तथा क्यूआर कोड में उल्लेखित जानकारी की जांच होगी। मंदिर के बाहर डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें