महाकाल में हंगामे पर भाजयुमो अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं को नोटिस

प्रदेश संगठन ने किया भोपाल तलब

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

उज्जैन। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के आगमन पर महाकाल मंदिर में बलपूर्वक प्रवेश करने और सुरक्षाकर्मियों से विवाद करने के मामले में भाजयुमो प्रदेश संगठन ने नगर और ग्रामीण अध्यक्ष सहित १८ कार्यकर्ताओं को नोटिस देकर घटनाक्रम की जानकारी देने के लिए भोपाल तलब किया है।

बता दें कि बुधवार को भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के महाकाल मंदिर आगमन पर भाजयुमो के कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निर्गम मार्ग से प्रवेश करने के बाद बेरिकेड्स हटाकर नंदी हॉल में प्रवेश किया था। इस दौरान भाजयुमो पदाधिकारियों और मंदिर सुरक्षाकर्मियों के बीच बवाल भी हुआ था। सोशल मीडिया पर इसके फुटेज वायरल होने के बाद भाजयुमो के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री उमाशंकर राजपूत ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के निर्देश पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है और घटनाक्रम के संबंध में भोपाल मुख्यालय आकर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।

advertisement

भाजयुमो के नगर अध्यक्ष अमय शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष नरेंद्रङ्क्षसह जलवा सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि भोपाल आकर घटनाक्रम के संबंध में स्थिति स्पष्ट कर अपने पक्ष से संगठन को अवगत कराएं। घटनाक्रम और अनुशासनहीनता की परिधि में हैं। ऐसे में क्यों ने आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इस मामले में भाजयुमो नगर अध्यक्ष अमय शर्मा ने बताया कि संगठन द्वारा प्रवेश के लिए विधिवत अनुमति ली गई थी। इस संबंध में प्रदेश संगठन को अवगत कराया जा रहा है।

advertisement

Related Articles

close