Advertisement

महाकाल लोक की दुकान मुंबई की मेरिन ड्राइव के बराबर!

महाकाल लोक की दुकान मुंबई की मेरिन ड्राइव के बराबर!

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

100 फीट की दुकान की नीलाम बोली ढाई करोड़!,

सीएम का दावा- उज्जैन की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार आया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन की अर्थ व्यवस्था में अप्रत्याशित उछाल आया है। महाकाल लोक की नीलाम बोली में एक दुकान की कीमत ढाई करोड़ रुपए लगी, जो मुंबई के मेरिन ड्राइव की दुकान के बराबर है।
चौंकिए नहीं, ये बात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को न्यूज चैनल इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में कही है। उन्होंने कहा उज्जैन में महाकाल लोक बनने से अर्थव्यवस्था में काफी सुधार आया है। होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट और हार फूल दुकान वालों को अच्छा रोजगार मिल रहा है। बेरोजगार लोग ई रिक्शा चलाकर रोज अच्छी कमाई कर रही है।

अधिकमास में महाकाल लोक में दो करोड़ दर्शनार्थी उज्जैन आए और भगवान महाकाल के दर्शन किए। महाकाल लोक बनने से शहर की अर्थव्यवस्था काफी सुधरी है। उन्होंने कहा कुछ समय पहले महाकाल लोक में 100 वर्गफीट की एक छोटी दुकान की नीलामी लगाई गई तो ढाई करोड़ रुपए तक की कीमत लग गई।

Advertisement

उज्जैन से मिला प्रदेश में अर्थव्यवस्था का नया ‘मंत्र’

उज्जैन में महाकाल लोक बनने के बाद पूरे प्रदेश में अर्थव्यवस्था को सुधारने का मंत्र सरकार को मिल गया है। प्रदेश के कई शहरों में महाकाल लोक की तरह धर्मस्थल विकसित हो रहे। इंदौर में 25 करोड़ का अहिल्यानगरी लोक और महू में 10 करोड़ का जानापाव लोक बनेगा। देखिए चार बड़े उदाहरण

ओंकारेश्वर में 2200 करोड़ रुपयों से अध्यात्म लोक (एकात्मधाम) बन रहा है। यहां आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई जा रही है। 54 फीट का आधार स्तंभ और पत्थर का कमल दल आकर्षण का केंद्र होगा।

छिंदवाड़ा जिले के जाम सांवली में 314 करोड़ लागत का हनुमान लोक विकसित होगा। 26 एकड़ जमीन पर पहले चरण में 35 करोड़ रुपयों से अधिक लागत से यह लोक विकसित होगा। 500 मीटर लंबा चिरंजीवी पथ बनेगा। मूर्तियों और कलाकृतियों से हनुमानजी के भक्ति स्वरूप का चित्रण होगा।

सलकनपुर में 200 करोड़ रुपयों से देवी लोक बनेगा। यहां देवी के नौ रूपों तथा 64 योगिनी को शास्त्रों में वर्णित कथाओं के साथ आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए चौसठ योगिनी प्लाजा और नव दुर्गा कॉरिडोर बनाया जाएगा। 64 योगिनी और माता के नौ स्वरूपों की प्रतिमाएं स्थापित होंगी।

ओरछा के राजाराम मंदिर में 176 करोड़ की लागत से भव्य रामराजा लोक बनेगा। यह करीब पांच एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा। करीब 100 प्रतिमाएं स्थापित करने की योजना है। भगवान श्री राम के अयोध्या से ओरछा आने तक की लीलाओं का चित्रण होगा।

Related Articles