Advertisement

महाकाल लोक लोकार्पण….प्रथम आमंत्रण भगवान श्री चिंतामण गणेश को भेंट…

11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी आएंगे, तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। महाकाल लोक लोकार्पण की तैयारियां भव्य रूप से चल रही हैं। लगातार मंत्रियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। आगामी 11अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। आज सुबह महाकाल लोकार्पण का पहला आमंत्रण भगवान श्री चिंतामण गणेश को भेंट किया गया। इसके बाद आमंत्रण पत्र शहरवासियों को घर-घर जाकर दिया जाएगा।

Advertisement

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, विशाल राजौरिया सुबह श्री चिंतामन गणेश मंंदिर पहुंचे और पूजन-अर्चन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की तरफ से शहर के समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा भगवान श्री चिंतामण गणेश को आमंत्रित किया गया। इसके बाद शहरवासियों को आमंत्रण पत्र दिए जाएंगे। आमंत्रण पहुंचाने वाली टीम शहरवासियों से आग्रह करेगी कि वे लोकार्पण वाले दिन घर-प्रतिष्ठानों पर दीप प्रज्वलित करें और वंदनवार भी बांधे।

Advertisement

महाकाल क्षेत्र अब नये स्वरूप में

बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर के महाकाल क्षेत्र का महाकाल लोक अब नये स्वरूप में दर्शनार्थियों को दिखेगा। महाकाल लोक का लोकार्पण करने के लिये उज्जैन में 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं। नवनिर्मित महाकाल लोक की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिये पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर उज्जैन प्रवास पर आईं।

गृह एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ.राजेश राजौरा, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला, संभागायुक्त संदीप यादव, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर आशीष सिंह एवं संस्कृति विभाग के राहुल रस्तोगी ने महाकाल लोक के कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।

महाकाल के आंगन में अलौकिक दर्शन

हरिफाटक ब्रिज की चौथी भुजा से आकर श्रद्धालु जैसे ही त्रिवेणी संग्रहालय पहुंचेंगे, उन्हें बाबा महाकाल के आंगन के अलौकिक दर्शन करेंगे। प्रथम चरण में महाकाल प्लाजा, महाकाल कॉरिडोर, मिडवे झोन, महाकाल थीम पार्क, घाट एवं डेक एरिया, नूतन स्कूल कॉम्पलेक्स, गणेश स्कूल कॉम्पलेक्स का कार्य पूर्ण हो चुका है।

महाकाल कॉरिडोर के तहत प्रथम घटक में पैदल चलने हेतु उपयुक्त 200 मीटर लंबा मार्ग बनाया गया है। 25 फीट ऊंची एवं 500 मीटर लम्बी म्युरल वाल बनाई गई है। महाकाल लोक (कॉरिडोर) में 108 शिवस्तंभ शिव की विभिन्न मुद्राओं सहित निर्मित हो चुके हैं, जो अपने आप में एक अलग ही छंटा बिखेर रहे हैं।

Related Articles