Advertisement

महाराष्ट्र में आज रात 8 बजे से 1 मई तक ‘LOCKDOWN’

मुंबई. महाराष्ट्र में विभिन्न प्रकार की पाबंदियों को लागू करने के बाद अब उद्धव सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है।महाराष्ट्र सरकार के संपूर्ण लॉकडाउन के ऐलान के बाद राज्य में पहले की तुलना में और सख्त नियम लागू हो गए हैं। इससे पहले, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को बताया था कि हमने मुख्यमंत्री से रात 8 बजे से संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की अपील की है। सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से यह गुजारिश की है।

Advertisement

राज्य सरकार ने लॉकडाउन को लेकर एसओपी भी जारी की है। लॉकडाउन गुरुवार रात आठ बजे से शुरू होगा। राज्य सरकार की एसओपी के अनुसार, पब्लिक और प्राइवेट ट्रासंपोर्ट से यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, आवश्यक वस्तुएं, मेडिकल वजह और वैक्सीनेशन को इससे छूट मिलेगी।

संपूर्ण लॉकडाउन लागू होने के बाद शादी समारोह में सिर्फ 25 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। उद्धव सरकार ने प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों को 15 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दी है। सरकार ने यह भी कहा है कि प्राइवेट दफ्तरों में जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।

Advertisement

महाराष्ट्र में बुधवार को लॉकडाउन के ऐलान से पहले कोरोना वायरस संक्रमण के 67,468 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 40,27,827 हो गई है। 568 मरीजो की मौत हो गई है। 18 अप्रैल को एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 68,631 मामले सामने आए थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें