महिलाओं को सेल्फ डिफेंस का दिया प्रशिक्षण

उज्जैन। संस्था श्री महिला एवं बाल कल्याण फाउंडेशन द्वारा मालनवासा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 30 दिवसीय सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में 20 लड़कियों ने भाग लिया, जिन्हें प्रशिक्षण दिया गया और प्रमाणपत्र वितरित किए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
मुख्य अतिथि सूरजभानसिंह ठाकुर, संस्था अध्यक्ष पं. गौरव शर्मा थे। प्रशिक्षक अभिषेक मरमट, अमन रावत, अभिषेक गिरजे एवं संस्था सचिव सीमा खांडेगर, किरण सोनी, नीलू वर्मा, एकता गायकवाड़, चेतना चौहान, वार्ड प्रभारी पूजा चौहान मौजूद थे।
Advertisement









