Advertisement

महिला को रोका, गहने उतरवाए और बाइक सवार ले भागे

जबलपुर। जबलपुर के खितौला थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवकों ने पता पूछने के बहाने महिला का सोने का मंगलसूत्र और अंगूठी लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार को 60 साल की लक्ष्मी पटेल घर के बाहर मवेशियों का कचरा फेंकने जा रही थीं।

Advertisement

इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और रास्ता पूछा। युवकों ने महिला को समझाते हुए कहा कि सोना पहनना सुरक्षित नहीं है। उनकी बातों में आकर महिला ने अपना मंगलसूत्र और अंगूठी उतार ली। बदमाशों ने गहनों को नकली बताते हुए देखने की बात कही। महिला जैसे ही गहने दिखाने लगी, आरोपियों ने झपट्टा मारकर जेवर ले लिए।

पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। खितौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें