महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

उज्जैन। सुदर्शन नगर में रहने वाली 2 बच्चों की मां को ड्रायवर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और डेढ़ साल तक साथ रहने के बाद शादी से इंकार कर दिया। महिला ने नीलगंगा थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि सुदर्शन नगर में रहने वाली महिला ऋषि नगर में एक व्यक्ति के घर खाना बनाने का काम करती थी। उसी व्यक्ति की कार चलाने वाले केवल पिता प्रहलाद राठौर निवासी खजूरिया नरवर से उसका मार्च 2021 में परिचय हुआ। केवल ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
महिला के दो बच्चे हैं। पिछले दिनों केवल से शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया इस पर महिला ने धारा 376 के तहत नीलगंगा थाने में केवल के खिलाफ केस दर्ज कराया।
युवक ने फांसी लगाई
उज्जैन। मंगल नगर में रहने वाले तीन बच्चों के पिता ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसकी पत्नी बाजार में सब्जी खरीदने गई थी। चिमनगंज मंडी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।
विजेन्द्र पिता गणपत भाटी 40 वर्ष निवासी मंगल नगर मजदूरी करता था। उसके 3 बच्चे हैं और वह कुमारिया सोनकच्छ का रहने वाला था। परिवार के साथ 6 माह पहले मंगल नगर में किराये का मकान लेकर रहने लगा था। विजेन्द्र की पत्नी पिंकी शाम को सब्जी खरीदने बाजा









