मां क्षिप्रा की महाआरती

उज्जैन। सोमवार को रामघाट पर मां क्षिप्रा का दुग्धाभिषेक कर सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित की गईं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
रवि राय के अनुसार समाजसेवी हरिसिंह यादव द्वारा विगत 17 वर्षों से प्रतिवर्ष 6 जून को रामघाट पर शिप्रा शुद्धिकरण हेतु अलख जगाने, शिप्रा का जल स्वच्छ और निर्मल रहे इस हेतु आमजन को संकल्प दिलाने के उद्देश्य से महाआरती एवं 56 भोग का आयोजन किया जाता है।
इस वर्ष वाल्मिकी धाम के पीठाधीश्वर उमेशनाथ महाराज की उपस्थिति में सोमवार को मां क्षिप्रा की आरती की गई तथा दूध से दुग्धाभिषेक किया। वंश यादव, महेंद्र कटियार, विक्रम ठाकुर, सुरेश पोरवाल, कृष्णा यादव आदि मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement









