Advertisement

मां व पत्नी के साथ जहर खाने वाले युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी दोस्त

असम की युवती सुबह अस्प्ताल पहुंची और विवाद करने लगी, पुलिस ने बाहर निकाला

Advertisement

उज्जैन। तोपखाना क्षेत्र में रहने वाले आशी खान ने पत्नी ईशा, मां परवीन के साथ शुक्रवार सुबह जहर खा लिया था। उन्होंने मोबाइल पर वीडियो भी शूट किया जिसमें असम की युवती को जिम्मेदारी बताते हुए घातक कदम उठाने की बात कही गई। तीनों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां सुबह उक्त युवती साथ रहने की जिद लेकर पहुंच गई और विवाद भी किया।

युवती सुबह जिला चिकित्सालय पहुंची और आशी खान व उसकी पत्नी से बातचीत करने लगी। करीब 15 मिनिट बात करने के बाद उसने कहा मैं तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली हूं। मुझे भी तुम्हारे साथ रहना है। यह कहते हुए युवती विवाद करने लगी। उसे चौकी के पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षाकर्मियों की मदद से वार्ड से बाहर किया।

Advertisement

यह था मामला

आशी खान 35 वर्ष निवासी सेठी बिल्डिंग तोपखाना की असम में रहने वाली युवती से मुंबई में मुलाकात हुई। दोनों साथ में रहने लगे। बाद में आशी खान ने उज्जैन आकर शादी कर ली। युवती को इसकी जानकारी लगी तो उसने आशी खान के खिलाफ मुंबई में दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया जिसमें पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

Advertisement

बाद में युवती ने उज्जैन आकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जमानत के बाद आशी खान परिवार के साथ रहने लगा। युवती द्वारा आशी खान को धमकी देकर रुपयों की मांग की जा रही थी जिससे प्रताडि़त होकर आशीष खान ने शुक्रवार को मां व पत्नी के साथ जहर खा लिया था। तीनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें