Popup Image
Advertisement

मामला गेट निरीक्षक एवं पुलिस अधिकारी विवाद का…

सीएसपी ने दी क्लीन चिट, कहा … कोई विवाद नहीं हुआ, जिन लोगों को प्रवेश कराया उनके पास टिकिट थे

Advertisement

उज्जैन।महाकालेश्वर मंदिर में नई प्रोटोकॉल व्यवस्था लागू होने के बाद गेट नंबर 4 पर आये दिन विवाद हो रहे हैं। बुधवार को पंवासा थाने के पुलिस अधिकारी द्वारा अपने परिचितों को बिना रसीद के प्रवेश कराया जा रहा था जिन्हें गेट निरीक्षक द्वारा रोके जाने पर विवाद हुआ। मामला कलेक्टर व एसपी तक भी पहुंचा जिसकी जांच सीएसपी पल्लवी शुक्ला को सौंपी गई। उन्होंने कुछ ही घंटों में जांच कर दी और कहा कि कोई विवाद नहीं हुआ। जिन लोगों को प्रवेश कराया जा रहा था उनके पास टिकिट थी।

पंवासा थाने में पदस्थ एसआई की ड्यूटी महाकाल मंदिर भस्मार्ती व्यवस्था में लगी थी। उन्हीं के परिचित 5 लोग गेट नंबर 4 से प्रवेश करना चाहते थे। टिकिट नहीं होने पर उन्हें गेट निरीक्षक ने रोक दिया तो एसआई भड़क गये और विवाद होने लगा। इस दौरान गेट निरीक्षक रविन्द्र श्रीवास्तव भी यहां पहुंचे और बिना टिकिट लोगों को प्रवेश से रोका। मामला कलेक्टर व एसपी की संज्ञान में भी पहुंचा और जांच सीएसपी पल्लवी शुक्ला को सौंपी गई। सीएसपी शुक्ला ने बताया कि विवाद जैसी कोई बात नहीं थी। जिन लोगों को पंवासा थाने के एसआई द्वारा गेट नंबर 4 से प्रवेश कराया जा रहा था उनके पास 250 रुपये शीघ्र दर्शन टिकिट थे, जबकि गेट निरीक्षक और मंदिर दर्शन व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि एसआई के परिचितों के पास टिकिट नहीं थे इस कारण उन्हें रोका था बाद में वह टिकिट खरीदकर लाये और मंदिर में प्रवेश किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें