Advertisement

माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों ने ली शपथ

उज्जैन। माहेश्वरी सभा तथा माहेश्वरी मेवाड़ा थोक पंचायत ट्रस्ट के निर्वाचित अध्यक्ष, ट्रस्टी, पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह माहेश्वरी सभा जिला उज्जैन के अध्यक्ष महेश लढ्ढा के मुख्य आतिथ्य, भूपेन्द्र भूतड़ा की अध्यक्षता, लक्ष्मीनारायण मूंदड़ा के विशेष आतिथ्य एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद काबरा, सहायक निर्वाचन अधिकारी हीरालाल मालानी, आनंदीलाल गांधी, कैलाश चन्द्र गगरानी की विशेष उपस्थिति में हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

निवर्तमान माहेश्वरी सभा अध्यक्ष भूपेन्द्र भूतड़ा, हेमलता गांधी अध्यक्ष महिला मंडल, शीतल मूंदड़ा अध्यक्ष प्रगति महिला मंडल, पीयूष हेड़ा अध्यक्ष युवा संगठन का सम्मान किया गया। माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कैलाश नारायण राठी, ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र सोडानी, युवा संगठन अध्यक्ष अर्पण इनानी सहित सभी पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में श्यामसुंदर भूतड़ा, इंदरमल खटोड़, नृसिंह दास देवपुरा, सुरेश कुमार लढ्ढा, नरेन्द्र कुमार मंत्री, घनश्याम भूतड़ा, सुरेश कुमार डागा, महेश प्रसाद पलोड़, वीरेन्द्र कुमार गट्टानी सचिव, उपाध्यक्ष क्रमश: ओमप्रकाश बाहेती, संजय लढ्ढा, निरंजन हेड़ा, अशोक कुमार परवाल, सुनील कुमार बांगड़ कोषाध्यक्ष, लोकेन्द्र काबरा, अर्जुन कुमार समदानी सह सचिव, संजय ओमप्रकाश मूंदड़ा संगठन सचिव आदि उपस्थित थे। संचालन अरूण कुमार भूतड़ा ने किया।

Advertisement

Related Articles

Write a review