मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा…

By AV NEWS

महाकालेश्वर मंदिर से पांच लाख लड्डू जाएंगे अयोध्या

प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशेष ट्रेन भक्तों को पहुंचाएगी अयोध्या

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उज्जैन के महाकाल मंदिर से 5 लाख लड्डू प्रसाद भेजा जाएगा। यह घोषणा प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को की है। उन्होंने कहा है कि 22 जनवरी के बाद विशेष ट्रेन भी चलेगी जो भक्तों को अयोध्या में दर्शन कराएगी।

स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर राजधानी भोपाल में आयोजित समारोह के दौरान सीएम डॉ. यादव ने यह घोषणा की है। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद ने घोषणा की थी 21वीं सदी भारत की होगी, पीएम मोदी के नेतृत्व में यह सच होते दिख रहा। स्वामी विवेकानंद ने देश के लिए उदहारण पेश किया है। कल मध्यप्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। माता अहिल्या की नगरी इंदौर सातवीं बार स्वच्छता में नंबर वन बनी है। इंदौर और प्रदेशवासियों को उन्होंने बधाई भी दी।

बाबर ने तुड़वाया था, दोबारा मंदिर बन रहा तो मध्यप्रदेश कैसे पीछे रहे…

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि राम मंदिर तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए 22 तारीख के बाद विशेष ट्रेन जाएंगी। उन्होंने कहा 17 लाख साल पुराना भगवान राम और अयोध्या का प्रसंग है।

2 हजार साल पहले भी सम्राट विक्रमादित्य की नगरी से भगवान राम का मंदिर बनवाया था, उसी मंदिर को 500 साल पहले बाबर ने तुड़वाया था। जब दोबारा मंदिर बन रहा तो मध्यप्रदेश कैसे पीछे रह सकता है। हम 5 लाख लड्डू बाबा महाकाल की नगरी से भेजने वाले हैं।

स्वामी विवेकानंद जयंती: राष्ट्रीय युवा दिवस

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवसÓ पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर भोपाल में सामूहिक सूर्य नमस्कार में हिस्सा लेकर सूर्य नमस्कार किया।

Share This Article