मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद

उज्जैन पहुंचे मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव

उज्जैन। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में शपथ ग्रहण समारोह के तत्काल बाद उज्जैन पहुंचे । डॉ. यादव हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे सबसे पहले उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया । गर्भग्रह में बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक पूजन किया
इस दौरान हेलीपैड पर बतौर मुख्यमंत्री पहली बार उज्जैन आए डॉ यादव का आत्मीय स्वागत किया गया। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री की आगवानी की गई।मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उज्जैन आए डॉक्टर मोहन यादव का स्वागत पुष्पगुच्छ और पुष्पमाला भेंट कर किया गया.
इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, संभागायुक्त डॉ. संजय गोयल, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री मृणाल मीना, एडीएम अनुकूल जैन उपस्थित थे।









