Advertisement

मेट्रो का काम प्रारंभ..!

उज्जैन। इन दिनों हरिफाटक मार्ग से गुजरने वाला हर व्यक्ति शांति पैलेस तिराहे पर पहुंचने पर यह चौक रहा है कि क्या उज्जैन में मेट्रो ट्रेन का काम प्रारंभ हो गया है….जी नहीं ऐसा नहीं है। तिराहे पर शहर में स्मार्ट सिटी प्लान में चल रहे सीवरेज-ड्रेनेज प्रोजेक्ट में बड़े चैम्बर निर्माण के लिए खुदाई हो रही है और सुरक्षा के लिए लोहे के कवर लगाए है।

Advertisement

इन कवर पर मेट्रो रेलवे लिखा है। इसे देखने वाले आश्चर्य में पड़ रहे है। दरअसल सीवरेज का काम करने वाली कंपनी कवर महाराष्ट्र से लेकर आई है। इस पर मुंबई-ठाणे धावणार लवकर भी लिखा जो स्पष्ट नजर नहीं आने से उज्जैन में मेट्रो के काम को लेकर संशय हो रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें