Advertisement

युवक की संदिग्ध मौत, घर में मिली लाश

युवक की संदिग्ध मौत, घर में मिली लाश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत हुई है। वह कमरे में बेसुध हालत में पड़ा मिला। परिजन सुबह 4:30 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया संपत नगर निवासी सोहन पिता सुरेश सिंह की संदिग्ध मौत हो गई। मौत का कारण पता नहीं चला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ पता चल सकता है। मृतक के भाई भूपेंद्र सिंह ने बताया सोहन से रात 8 बजे बात हुई थी। सोहन खाना खाकर सोने चला गया। सुबह करीब ४ बजे परिजनों ने कमरे में बेड से नीचे बेसुध पड़ा देखा। उसे जगाने की कोशिश की तो नहीं उठा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Advertisement

ढाबे केेे कर्मचारी को बदमाशाों ने पीटा

उज्जैन। निकास चौराहा स्थित मां कालिका ढाबे के कर्मचारी को रात 1:30 बजे खाना देने से मना करने पर गुंडों ने पीट दिया। गाली गलौज के बाद लाठी से उसके सिर पर भी वार किया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया सुदामा उर्फ प्रांजल पिता यशवंत राठौर उम्र 26 ढाबे पर काम करता है। रात डेढ़ बजे दो बदमाश शराब के नशे में ढ़ाबे पर जाकर भोजन के लिए बोले लेकिन रात ज्यादा हो गई थी और खाना खत्म हो गया था तो कर्मचारी ने उन्हें खाना देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर कालू उर्फ सूर्या व एक अन्य बदमाश ने कर्मचारी से मारपीट कर दी।

Advertisement

Related Articles

Write a review