Advertisement

युवक ने आरक्षक पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला

बुधवार की रात एक युवक ने आपरेशन ब्लेड मारकर पुलिसकर्मी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद भागने की कोशिश में युवक खुद भी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मंडी तिराहे से पकड़ लिया।

Advertisement

पुलिसकर्मी व आरोपित युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां दोनो का उपचार चल रहा है। इतना ही नहीं, जिला अस्पताल में भर्ती आरोपित ने स्टाफ नर्स से भी अभद्रता की है। मंडी थाने में पुलिसकर्मी की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित गाली-गलौज की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात फूटीबावड़ी निवासी विष्णु मालवीय ने धारदार ब्लेड से पुलिसकर्मी कमलेश माली पर जानलेवा हमला कर दिया।

Advertisement

इस हमले में पुलिसकर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला था, जिसे पुलिस ने मंडी तिराहे से दबोच लिया। भागने के प्रयास में वह गिरकर घायल हो गया था। पुलिस ने उसे व घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें