युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पानबिहार क्षेत्र के एक युवक द्वारा अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन पिता गोवर्धन (23 वर्ष) को शनिवार शाम परिजन गंभीर अवस्था में उपचार के लिए चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक की हालत चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू किया है।

Advertisement
परिजनों ने फिलहाल युवक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के कारणों के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए ड्यूटी कंपाउंडर द्वारा कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement









