Advertisement

युवक ने फांसी लगाई, मौत

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले युवक ने मंगलवार दोपहर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना के वक्त वह घर पर अकेला था। शाम को जब पत्नी काम से लौटी तो उसने देखा। शोर सुनकर पड़ोसी आए और पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने बताया जसवंत सिंह पिता करण सिंह पंवार मूलरूप से घटिया के बकानिया का रहने वाला था। वह काम के लिए उज्जैन आकर किराए के मकान में पत्नी के साथ रहता था। मंगलवार सुबह जसवंत ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें