रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ (Ramayana Part 1) से रणबीर कपूर की पहली झलक देखने का फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। फिल्म के सेट से अभिनेता के ‘श्रीराम’ के रूप में कई लुक पहले ही लीक हो चुके थे, जिससे दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
बीते दिनों मेकर्स ने यह बताया था कि 2 अप्रैल को वे फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं और अब हनुमान जयंती के पावन मौके पर फिल्म ‘रामायण’ से रणबीर कपूर का ‘श्रीराम’ लुक और धांसू टीजर आधिकारिक तौर पर सामने आ गया है।
2 मिनट 38 सेकंड के इस धमाकेदार टीजर में भगवान राम बनकर पर्दे पर आए रणबीर कपूर की कुछ शानदार झलकियां दिखाई गई हैं। नितेश तिवारी ने ‘रामायण’ के माध्यम से एक नए नजरिए को दुनियाभर तक पहुंचाने की कोशिश की है। इस छोटे से टीजर की शुरुआत उस समय से होती है, जब राक्षसों ने पूरी दुनिया में त्राहि-त्राहि मचाई हुई थी.. ‘जब-जब दुनिया में उथल-पुथल मची हुई थी, तो कैसे श्रीराम सभी सवालों का जवाब बनकर आएं।’
‘रामायण’ के टीजर की शुरुआत रणबीर कपूर की अयोध्या में एंट्री से होती है। जब वह अपने राज्य में प्रवेश करते हैं, तो उन पर फूलों की वर्षा की जाती है, जिससे तुरंत ही भगवान राम के रूप में उनकी राजसी उपस्थिति स्थापित हो जाती है। टीजर में उनका ‘वॉरियर मोड’और सीता व लक्ष्मण के साथ उनके वनवास के दृश्य भी दिखाए गए हैं। वहीं, अंत में ‘रावण’ बने यश की झलक भी मेकर्स ने दिखाई है, जिसने फैंस की उत्सुकता को दोगुने लेवल पर पहुंचा दिया है।
टीजर में श्रीराम और माता सीता के विवाह से लेकर उनके ‘वनवास’ जाने तक के लुक्स को नितेश तिवारी ने बड़ी ही खूबसूरती ही खूबसूरती से दिखाया है। इस टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने एक भावुक नोट भी लिखा।
उन्होंने लिखा, “राम सभी में सबसे श्रेष्ठ थे। उन्होंने ऐसा जीवन जिया जिसमें उनके द्वारा लिए गए फैसले हमेशा बड़े हित में होते थे। उन्होंने अपनी इच्छाओं के ऊपर कर्तव्य को रखा और खुद के ऊपर त्याग को चुना।उनकी विरासत समय के साथ मानवता को बेहतर और सशक्त बनाती जा रही है। वह मानव को अच्छाई में भरोसा दिलाते हैं, ताकि वह सभी संघर्षों का समाधान जीवन में ढूंढ सके और दुनिया में शांति बनी रहे।”
रामायण पार्ट 1 की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म इस साल दीवाली के मौके पे रिलीज होगी और इसका सेकंड पार्ट 2027 की दीवाली पर रिलीज किया जाएगा।









