रश्मिका ने विजय संग फेरे लिए

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। रश्मिका ने 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा संग सात फेरे लिए और अब शादी की ढेर सारी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। साथ में रश्मिका और विजय ने एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में फैंस से मिलवाते हुए दिल छू लेने वाली बातें लिखी हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी की सुबह 8 बजे फेरे लिए और शाम 4 बजे उदयपुर में कोडवा और तेलुगु परंपराओं से शादी हुई। चूंकि, रश्मिका कोडागु मूल की हैं, तो इसलिए शाम को विशेष कोडवा रस्मों से शादी हुई, जबकि सुबह के वक्त तेलुगु रीति-रिवाजों से दोनों की शादी संपन्न हुई थी। कोडवा रस्मों में बाले बिरुदु, तलवार और आशीर्वाद की रस्म हुई।
रश्मिका ने जहां शादी की 8 तस्वीरें शेयर की हैं, वहीं दूल्हे राजा विजय देवरकोंडा ने तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें न सिर्फ उनके आपसी प्यार की झलक है, बल्कि शादी की रस्मों और उनकी यादगार पलों की भी झलकियां हैं। रश्मिका ने शादी की तस्वीरें शेयर कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है, ‘हाय मेरे प्यारे दोस्तों, आप सभी को मेरे पति से मिलवा रही हूं- श्री विजय देवरकोंडा। वह इंसान जिसने मुझे सच्चे प्यार का एहसास कराया, वह इंसान जिसने मुझे शांति का अनुभव कराया। वह इंसान जिसने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और हमेशा मुझे यह विश्वास दिलाया कि मैं अपनी कल्पना से भी कहीं अधिक हासिल कर सकती हूं।’
‘मैं वो महिला बन गई, जो बनने का सपना देखा था’
‘वह इंसान जिसने मुझे कभी भी बेफिक्र होकर नाचने से नहीं रोका। वह इंसान जिसने मुझे दोस्तों के साथ यात्रा करना सिखाया, और यकीन मानिए, मैं इस इंसान पर एक किताब लिख सकती हूं। मैं वह महिला बन गई हूं, जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि तुमने ही मुझे आज वह बनाया है। मैं सचमुच धन्य हूं।’
रश्मिका ने लिखा- तुम्हारी पत्नी बनने, तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए एक्साइटेड हूं
रश्मिका ने आगे लिखा है, ‘विज्जू, तुम्हारे लिए मेरे दिल में जो भावनाएं हैं, उन्हें बयां करने के लिए मेरे पास शब्द कम पड़ जाते हैं। मैंने हमेशा तुमसे यह कहा है। लेकिन तुम जानते हो, अचानक मेरी सारी अचीवमेंट्स, स्ट्रगल, खुशियां, दुख, खुशी और जिंदगी- सबकुछ अब और भी ज्यादा मायने रखने लगा है, क्योंकि तुम मेरे साथ हो। इन सब के साक्षी हैं। इन सब का सबसे अहम हिस्सा हैं। मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए बहुत-बहुत उत्साहित हूं। तुम्हारी पत्नी बनने के लिए, तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए। अब तो जश्न का समय है। आइए साथ मिलकर सबसे बेहतरीन जीवन जिएं। आई लव यू।’
विजय देवरकोंडा ने शेयर कीं शादी की तस्वीरें, यूं किया फीलिंग्स का इजहार
वहीं, विजय देवरकोंडा ने भी पत्नी रश्मिका मंदाना के लिए प्यार उड़ेला और अपने फीलिंग्स का इजहार किया। उन्होंने लिखा, ‘एक दिन, मुझे उसकी याद आई। मुझे उसकी इतनी याद आई कि मुझे लगा जैसे अगर वह मेरे साथ होती तो मेरा दिन और भी अच्छा होता। जैसे अगर वह मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना और भी हेल्दी होता। जैसे अगर वह मेरे साथ कसरत करती तो मेरे वर्कआउट और भी मजेदार और कम बोझिल लगते। जैसे मुझे उसकी जरूरत थी, बस घर जैसा सुकून और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं। तो, मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया।’










