Advertisement

रायशुमारी : BJP के 11 पार्षदों ने खुद को अध्यक्ष पद का दावेदार बताया…

महापौर-पार्षदों की शपथ 5 को, निगम अध्यक्ष चुनाव 6 को

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन।नगर निगम उज्जैन के शपथ और अध्यक्ष निर्वाचन में आंशिक बदलाव किया गया हैं। इसमें महापौर-पार्षदों की शपथ 5 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। निगम अध्यक्ष चुनाव 6 को होगे। इधर भाजपा में अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी के बीच रोचक बात यह सामने आई है कि भाजपा के 37 में से 11 पार्षदों ने दावेदारी के लिए अपना ही नाम रखा हैं।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम उज्जैन के शपथ और अध्यक्ष निर्वाचन 6 अगस्त को नगर निगम सभागृह में होना था अब शपथ समारोह 5 अगस्त को 12.30 बजे कालिदास अकादमी में आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

निगम अध्यक्ष और अपील समिति चुनाव प्रक्रिया 6 अगस्त को प्रात: 10 बजे से नगर निगम उज्जैन के परिषद हॉल में होगी। बता दें कि पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त को ही पहले शपथ और फिर चुनाव होना थे,लेकिन भाजपा की शपथ ग्रहण समारोह अलग से आयोजित करने की मंशा जाहिर करने के बाद कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

पर्यवेक्षक ने एक-एक पार्षद से मांगे थे तीन-तीन नाम…

Advertisement

निगम अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसे मिलेंगी इसको लेकर संगठन द्वारा भेजे गये पर्यवेक्षक ने भाजपा पार्षदों से रायशुमारी करने के बाद उनसे पूछा कि आखिर किसे निगम अध्यक्ष बनाना चाहते है, जिन्हें भी आप निगम अध्यक्ष बनाना चाहते है, उनके तीन नाम लिख कर दे। इसके बाद पार्षदों द्वारा तीन नामों की पैनल बनाकर पृथक-पृथक रूप से पर्यवेक्षक के समक्ष रखी गई है।

नगर निगम में भाजपा का पूर्ण बहुमत है। पार्टी के 37 पार्षद जीतकर आए है। सूत्रों के मुताबिक पर्यवेक्षक के समक्ष करीब 11 पार्षदों ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नाम प्रथम वरियता में रखा है।

बता दें कि नगर निगम अध्यक्ष के लिए उज्जैन में चल रही खींचतान के चलते निगम अध्यक्ष का फैसला भोपाल स्तर पर करने का संगठन ने निर्णय लिया है, यहीं कारण है कि संगठन द्वारा पर्यवेक्षक बनाकर आशुतोष तिवारी को उज्जैन भेजा गया, जिन्होंने बुधवार को भाजपा पार्षदों से रायशुमारी करते हुए उनसे निगम अध्यक्ष पद के तीन प्रमुख दावेदारों के नाम मांगे थे, जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी रखी गई थी।

Related Articles