Advertisement

रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही पठान

शाहरुख खान की फिल्म पठान तमाम बवाल के बावजूद कल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि बहुत जगहों पर कल भी इस फिल्म का जमकर विरोध किया गया।

Advertisement

पठान के पोस्टर फाड़ दिए गए तो कहीं पर फिल्म का पहला शो ही रद्द करा दिया गया। हालांकि इन सबके बावजूद पठान पर किसी चीज का कोई असर नहीं पड़ा है।

पहले ही दिन इस फिल्म ने प्रभास की बाहुबली, यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 और अल्लू अर्जुन की पुष्पा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि पहले ही दिन कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस फिल्म को आईएमडीबी पर कितनी रेटिंग मिली है।पठान ने पहले ही दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Advertisement

थिएटर के अंदर लोग पागलों की तरह झूम रहे हैं। लोगों को यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है, लेकिन आईएमडीबी पर इस फिल्म की रेटिंग देखकर फैंस को निराशा हाथ लग सकती है। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म को आईएमडीबी पर 6.8 की एवरेज रेटिंग मिली है। फिल्म को 49.3 प्रतिशत लोगों ने 10 की रेटिंग दी है।

इसके बाद 5.6 प्रतिशत लोगों ने 9 की रेटिंग दी है, वहीं 3.2 प्रतिशत लोगों ने 8 की रेटिंग दी है। सबसे ज्यादा चौंकने वाली बात है कि 34. 3 प्रतिशत लोगों फिल्म को 1 रेटिंग दी है। जिसने इसका काम बिगाड़ दिया। इसके लिए 21,314 लोगों ने फिल्म को आईएमडीबी पर रेटिंग दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें