Advertisement

रिटायर्ड हेडकांस्टेबल के घर बदमाशों ने फेंके सूतली बम

परिजन बोले…शराबी आये दिन करते हैं हरकतें थाने को भी दी सूचना

Advertisement

उज्जैन।रिटायर्ड हेडकांस्टेबल के घर कालोनी के बदमाशों ने सूतली बम फेंके और गाली गलौज की। हेडकांस्टेबल ने इसकी सूचना चिमनगंज पुलिस को दी है। शिवबहादुर सिंह निवासी गणेश नगर आगर रोड पुलिस विभाग में हेडकांस्टेबल के पद से रिटायर्ड हुए हैं।

कालोनी में कुछ वर्ष पहले ही मकान खरीदा और परिवार के साथ रहने लगे। शिवबहादुर सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व भारत-पाक मैच के बाद मोहल्ले के युवक शराब के नशे में पटाखे चला रहे थे। उन्हीं युवकों ने हाथों से सूतली बम जलाकर घर पर फेंके।

Advertisement

उनके पुत्र उपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि घर के पास ही रेलवे की खुली जमीन है जहां रात के समय बदमाश बैठकर शराब पीते और हंगामा करते हैं। पूर्व में भी बदमाशों ने घर पर पत्थर फेंके व दरवाजा तोड़ दिया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें