Popup Image
Advertisement

रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया आयुर्वेद कालेज का बाबू

उज्जैन लोकायुक्त पुलिस की टीम ने शहर के धन्वं‍तरि आयुर्वेद कालेज में बाबू ब्रजेश धाकड़ को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। लोकायुक्त पुलिस बाबू से पूछताछ कर रही है।आरोपी शिकायतकर्ता से अनुग्रह राशि निकालने के लिए घूस मांग रहा था।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज में ब्रजेश धाकड़ सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ है। शिकायतकर्ता जीवन श्रीवास्तव के ससुर संतोष श्रीवास्तव की मृत्यु 2019 में हुई थी।उज्जैन के आयुर्वेदिक कॉलेज में वार्ड बॉय थे।संतोष श्रीवास्तव की 50 हजार की अनुग्रह राशि निकालने के लिए दामाद जीवन पिछले 6 महीने से चक्कर काट रहा है।

Advertisement

आरोपी बाबु बृजेश धाकड़ उसे लगातार टाल रहा था।दो दिन पहले धाकड़ ने 5 हजार रूपए मांगे जिसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त में की। जिसके बाद मंगलवार दोपहर ब्रजेश धाकड़ को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया गया। ट्रैप की कार्रवाई लोकायुक्त टीआई बसंत श्रीवास्तव की अगुवाई में की गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें