Advertisement

रेलवे स्टेशन के बाहर मैजिक चालकों के बीच चाकू बाजी

उज्जैन। देवासगेट थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के बाहर मैजिक चालकों के बीच विवाद में चाकूबाजी हो गई। मैजिक चालक पिता-पुत्र ने दूसरे मैजिक चालक पर चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ धारा 324 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया जाहिद पिता इस्माइल खान उम्र 32 साल निवासी नूरानी नगर नागझिरी रेलवे स्टेशन से मैजिक चलाता है।

Advertisement

वहीं आरोपी शकील पिता चांद खान और उसका बेटा फरदीन पिता शकील खान भी रेलवे स्टेशन से मैजिक चलाते हैं। शुक्रवार दोनों चालकों नंबर पर गाड़ी चलाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें शकील और उसके पुत्र फरदीन ने जाहिद से मारपीट की और चाकू से वार किए।

उज्जैन : 45 वर्षीय व्यक्ति ने एसिड पिया

Advertisement

उज्जैन। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले 45  वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार रात को एसिड पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। एसिड पीने से उसके मुंह गले और सीने में छाले हो गए। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया मोहन पिता रेवासिंह निवासी अवंती पुरा ने शराब के नशे में एसिड पी लिया। वह मानसिक रूप से बीमार भी है। पुलिस उसके पास सुबह बयान लेने पहुंची तो बोला कि वह खुद से परेशान है और सब उससे परेशान है। इसीलिए मरना चाहता था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें