रेल यात्रा कर रहे हैं तो ध्यान दें…सूरत में मेजर ब्लॉक, 14 यात्री गाडिय़ां निरस्त रहेगी

रतलाम मंडल की गाडिय़ां भी होगी प्रभावित
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन पश्चिम रेलवे के सूरत यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 26 अगस्त को 28 अगस्त शाम 6.30 बजे तक 56 घंटे का एक मेजर ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक सूरत-उधना तीसरी लाइन के कार्य के लिए लिया गया। ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कई ट्रेने निरस्त एवं परिवर्तित मार्ग से चलेगी। रतलाम रेल मंडल से होकर गुजरने वाली यात्री गाडिय़ां भी इसमें शामिल है। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्री प्रभावी ट्रेनों की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
निरस्त ट्रेने: 27अगस्त को कानपुर अनवरगंज से चलने वाली गाड़ी संख्या। 09186 कानपुर अनवर गंज-मुम्बई सेंट्रल स्पेशल। 26 अगस्त को अजमेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12996 अजमेर बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस। 26 अगस्त को बीकानेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 04711 बीकानेर बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल। 26 अगस्त को नई दिल्ली से चलने वालीवाली गाड़ी संख्या 22210 नई दिल्ली मुम्बई सेंट्रल स्पेशल।
27 अगस्त अजमेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 09621 अजमेर बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल। 27 अगस्त,को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12228 इंदौर मुम्बई सेंट्रल स्पेशल। 26 अगस्त को बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 12979 बान्द्रा टर्मिनस जयपुर स्पेशल। 26 अगस्त को बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 22901 बान्द्रा टर्मिनस उदयपुर सिटी एक्सप्रेस।
26 अगस्त को बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ीसंख्या 02133 बान्द्रा टर्मिनस जबलपुर स्पेशल। 26 अगस्त को मुम्बई सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्या 09185 मुम्बई सेंट्रल-कानपुर अनवर गंज स्पेशल। 27 अगस्त को बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या12995 बान्द्रा टर्मिनस अजमेर एक्सप्रेस। 27 अगस्त को बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या04712 बान्द्रा टर्मिनस बीकानेर स्पेशल।
28 अगस्त को बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 09622 बान्द्रा टर्मिनस अजमेर स्पेशल। 26 अगस्त को मुम्बई सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्या12227 मुम्बई सेंट्रल इंदौर एक्सप्रेस।
मार्ग परिवर्तित ट्रेन: 26 अगस्त को दौंड से चलने वाली गाड़ी संख्या 22943 दौंड इंदौर एक्सप्रेस वाया कल्याण-भुसावल-इटारसी-संत हिरदाराम नगर- इंदौर तक चलेगी।