Advertisement

लंबे और मजबूत बालों के लिए पपीते से बनाएं हेयर मास्क

पपीता फल ना केवल पेट के लिए बल्कि ये स्किन और बालों के लिए भी खूब फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए और सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं उन हेयर मास्क के बारें में जिससे आपको बालों में बदलाव महसूस होगा।

Advertisement

पहला तरीका
सामग्री
1/2 कप पका पपीता
1/2 कप नारियल का दूध
1 चम्मच शहद

विधी
पपीते को अच्छे से मैश करें और इसमें नारियल का दूध, शहद  मिलाएं। इसका स्मूद पेस्ट बनाएं। इसका इस्तेमाल करने से बालों को हाइड्रेट करने और हेल्दी बनाने में मदद मिलेगी। नारियल के दूध में विटामिन ई होता है, जो बालों को मजबूत रखता है।

Advertisement

लगाने का तरीका
सबसे पहले शैम्पू करें और हल्क गीले बालों में हेयर मास्क लगाएं। सिर को कवर करें और 45 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर बालों को गुनगुने पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार जरूर करें।

दूसरा तरीका

Advertisement

सामग्री
2 बड़े चम्मच पपीते का रस
2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल

विधी
पपीते के जूस में एलोवेरा जेल को अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण का पेस्ट बनाएं। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ेगी और स्कैल्प पर होने वाली जलन कम होगी। एलोवेरी में एंटी बैक्टीरियर होता है।  यह डैंड्रफ और स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं का इलाज करता है।

लगाने का तरीका
साफ बालों पर इससे  मसाज करें। मसाज के बाद 1 घंटे के लिए छोड़ दें और सिर को कवर कर लें। फिर शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हुए इसे धो लें। इस उपाय को हफ्ते में एक बार जरूर करें। तभी अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें