Advertisement

लव मैरिज के 8 माह बाद युवती ने जहर खाया, रेलवे पटरी के पास मिली बेसुध

मुंहबोले भाई ने पहुंचाया अस्पताल, हथेली पर मेहंदी से लिखी विवाह के साथ लास्ट डेट

Advertisement

उज्जैन। रामीनगर में किराये का मकान लेकर पति के साथ रहने वाली युवती ने विवाद के बाद जहर खा लिया और ट्रेन से कटने गोपालपुरा स्थित रेलवे पटरी के पास पहुंच गई। मुंहबोले भाई ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जया यादव पति आयुष गोयल 21 वर्ष ने 8 माह पहले आयुष गोयल से लव मैरिज किया था। सोमवार रात जया के पड़ोस में रहने वाले मुंहबोले भाई प्रिंस ने गोपालपुरा रेलवे पटरी के पास से गंभीर हालत में उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रिंस ने बताया कि जया का पति महाकालेश्वर मंदिर के नंदीहॉल में पुजारी का काम करता है।

Advertisement

दोनों के बीच आये दिन विवाद होता था। जया ने कल आयुष को मोबाइल पर वाइस मैसेज किया था जिसमें उसने कहा था कि मुझसे मिलने आ जाओ नहीं तो मैं मर जाऊंगी। आयुष ने उसका कोई जवाब नहीं दिया। जया ने हथेली पर शादी की तारीख लिखने के बाद 16 जनवरी 23 की लास्ट डेट लिखकर जहर खा लिया।

खाने का पूछने के लिये लगाया था फोन

Advertisement

प्रिंस ने बताया कि जया से खाने का पूछने के लिये फोन लगाया तो उसने बताया कि मैंने जहर खा लिया है और गोपालपुरा रेलवे पटरी के पास हूं। यह जानकारी मिलते ही पड़ोसी दोस्तों के साथ प्रिंस पटरी के पास पहुंचा और जया को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें