Advertisement

लोटस विला में रेव का रंग, बजरंगियों का धावा

कार्यकर्ताओं को देख ताबड़तोड़ निकलकर भागे लोग, गरोठ रोड पर जवासिया कुमार में स्थित है विला

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महानगरों का बेड कल्चर अब पौराणिक और आध्यात्मिक शहर उज्जैन में भी दस्तक दे रहा है। बड़े शहरों की तर्ज पर गरोठ रोड के जवासिया कुमार के एक फार्म हाउस में हो रही रेव पार्टी में शनिवार रात जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल की स्थानीय यूनिट मौके पर पहुंची तो आयोजकों से उनकी जमकर बहस हुई। आखिरकार मौके पर पुलिस को आना पड़ा और पार्टी बंद करवानी पड़ी। पार्टी के लिए आबकारी विभाग से लिकर परमिट (शराब पीने और सर्व करने का एफएल-5 लाइसेंस) भी लिया गया था और लोगों को पार्टी तक लाने के लिए बकायदा पास भी जारी किए गए थे।। सामान्य श्रेणी पास की कीमत 999 और प्रीमियम श्रेणी की कीमत 1699 रुपए रखी गई थी।

लोटस विला फार्म हाउस में होने वाली इस पार्टी को पोस्टर में रेव यार्ड नाम दिया गया था। सामान्य श्रेणी वाले पास में हुक्का, कॉकटेल, मॉकटेल, लाइव फायर शो, स्वीमिंग पूल, जकूजी के साथ बेहतरीन फूड सर्व करने का ऑफर था। प्रीमियम श्रेणी वाले पास में पर्सनल हुक्का, एक्सक्लूसिव ड्रिंक, एक्सक्लूसिव वीवीआईपी एंट्री और ट्रीटमेंट की व्यवस्था की गई थी। बजरंग दल के विभाग संयोजक अंकित चौबे के मुताबिक पार्टी में एस्कॉर्ट गल्र्स भी बुलाई गई थीं।

Advertisement

फन, फूड और ड्रिंक के साथ हर उस सुविधा को देने का ऑफर दिया गया था जो अनैतिक था। जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह को मौके पर भेजा गया। उनकी टीम को फार्म हाउस में घुसने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब बात बहस तक आई तो नागझिरी टीआई कमल निगवाल को बुलाना पड़ा। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और डीजे और लाइट बंद करवाई और लोगों को बाहर भगाया। इस संबंध में आयोजकों से फिलहाल चर्चा नहीं हो पाई है।

एक घंटे तक चलता रहा हंगामा
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पार्टी रोकने में काफी मेहनत करनी पड़ी। पार्टी में प्रभावशाली तबके के युवक-युवती शामिल थे, ऐसे में काफी देर तक हंगामा होता रहा। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने सबको खदेड़ दिया। नागझिरी टीआई कमल निगवाल ने बताया कि युवाओं ने पार्टी की तैयारी कर रखी थी। इसके लिए ढांचा भवन निवासी कृष्णा ठाकुर ने आबकारी विभाग से लाइसेंस भी लिया था। जब आपत्ति आई तो पार्टी बंद करवा दी।

Advertisement

एफएल-5 लाइसेंस लिया था- निधि जैन
जिला आबकारी अधिकारी निधि जैन ने बताया कि लोटस विला लालपुर सर्कल में आता है। आवेदक ने ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया था। सर्कल प्रभारी प्रतीक गुप्ता ने मौके पर जाकर नगर निगम सीमा वैरिफाई की थी। सर्कल प्रभारी प्रतीक गुप्ता ने बताया कि पार्टी वाली जगह नगर निगम उज्जैन की सीमा से बाहर थी, ऐसे में एक दिन के लिए एफएल-५ लाइसेंस जारी किया था। इस लाइसेंस पर परमिट अनुसार लिकर लाकर सर्व की जा सकती थी। सही क्वांटिटी की जानकारी सोमवार को दफ्तर खुलने पर दे सकूंगा।

अक्षरविश्व नॉलेज
आबकारी विभाग पर्सनल पार्टी करने के लिए एफएल-5 लाइसेंस जारी करता है। एक्साइज विभाग के पोर्टल पर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। एक दिन के लिए जारी होने वाले लाइसेंस में आवेदक को लिकर की मात्रा बतानी होती है। उसी अनुसार लिकर का परमिट आवेदक को दिया जाता है। वह तय जगह से लिकर हासिल कर उसे अपने निजी परिसर में सर्व कर सकता है। लाइसेंस की फीस १० हजार रुपए होती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें