Advertisement

विक्रमोत्सव में कल से अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 25 से अधिक देश होंगे शामिल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। विक्रमोत्सव के अंतर्गत 13 मार्च से अंतर्राष्ट्रीय पौराणिक फिल्म महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। उद्घाटन सुबह 11 बजे कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागृह में होगा। यह सांस्कृतिक महाकुंभ 17 मार्च तक चलेगा, जिसमें विश्व भर की पौराणिक कथाओं को रूपहले पर्दे पर जीवंत होते देखा जा सकेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

इस महोत्सव में भारत की विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं के साथ-साथ एशिया, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और यूरोपीय देशों की पौराणिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन में रूस, फ्रांस, इंडोनेशिया, मॉरीशस, यूके, जर्मनी, यूएस, और दक्षिण अफ्रीका सहित 25 से अधिक देश अपनी सांस्कृतिक विरासत साझा करेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय अतिथि

Advertisement

महोत्सव की गरिमा बढ़ाने के लिए विश्व के कई राजनयिक और कलाकार उज्जैन पहुँच रहे हैं

फ्रांस: मैथ्यू बेजोट (फिल्म प्रमुख) और मशहूर अभिनेत्री मैरिएन बोर्गो। साथ ही इंडो-फ्रेंच फिल्म मेकर डॉ. रघुनाथ मानेत।

Advertisement

फिजी: हाई कमिश्नर जगन्नाथ सामी।

मंगोलिया व आइसलैंड: एम्बेसडर गैनबोल्ड डंबजाव।

साइप्रस: हाई कमिश्नर इवागोरस व्रियोनाइड्स अपने परिवार के साथ।

जर्मनी: फिल्म डायरेक्टर राफेल स्टेम्पलेव्स्की और गूगल रिप्रेजेंटेटिव सुज़ाना फ्रांसिस।

भारत: फिल्म निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी, जयंत देशमुख और श्वेता मेहता।

इसके अलावा नेपाल, श्रीलंका, मेक्सिको, इंडोनेशिया (पद्म श्री अगस इंद्र उदयना) और सूरीनाम जैसे देशों के प्रतिनिधि भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।

Related Articles

Write a review