Advertisement

विवाहित युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर युवती से किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर दो साल तक किराये के मकान में रखा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। दो साल पहले पाण्ड्याखेड़ी क्षेत्र में रहने वाली युवती का खजराना इंदौर में कसाईवाड़ा केडी गेट पर रहने वाले युवक से परिचय हुआ। युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और किराये के मकान में साथ रहने लगा। अब युवक ने शादी से इंकार कर दिया। इस पर युवती ने पंवासा थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि पाण्ड्याखेड़ी में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने अजहर कुरैशी पिता मकसूद कुरैशी निवासी कसाईवाड़ा केडीगेट थाना जीवाजीगंज के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। युवती ने पुलिस को बताया कि अजहर से दो साल पहले खजराना इंदौर में मुलाकात हुई। उस दौरान अजहर ने युवती को यह भी नहीं बताया कि वह पहले से विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने के बाद अजहर ने पाण्ड्याखेड़ी में रहने वाली आरिफा शाह का मकान किराये पर लिया और युवती के साथ रहने लगा।

Advertisement

उसने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म भी किया और अब शादी से इंकार कर दिया। युवती ने पंवासा थाने पहुंचकर अजहर कुरैशी के खिलाफ धारा 376, 366, 344, 323, 294, 506 के तहत केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review