Advertisement

वीडियोकॉल पर पत्नी से बोला- जान दे रहा हूं, घरवाले मजाक समझते रहे

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। बार-बार जान देने की धमकी देना एक व्यक्ति को कल उस समय जानलेवा साबित हो गया, जब उसने सही में जहर खा लिया और पत्नी को मोबाइल पर बताया। घर वाले उसकी बात मजाक समझते रहे। ऐसे में अस्पताल ले जाने में देरी हो गई और व्यक्ति की मौत हो गई।

Advertisement

मामला चिमनगंज थाना क्षेत्र के बजरंग नगर का है। यहां रहने वाले जितेंद्र पिता प्रेमनारायण (४२) की जहर खाने से मौत हुई है। जितेंद्र पेशे से ड्राइवर है। २०२३ में लकवाग्रस्त होने के बाद से घर में ही रहता है। परिवार का भरणपोषण पत्नी माया व बेटा यश करते हैं। इस दौरान कई बार विवाद के दौरान जितेेंद्र पत्नी व बेटों को फोन कर कई बार जान देने की धमकी दे चुका था।

शनिवार शाम को भी पत्नी माया को वीडियो कॉल कर कहा कि मैने जहर खा लिया है। पत्नी ने इस बात के मजाक माना। इस दौरान घर पर जितेंद्र उलटियां करता रहा। रात को तबियत ज्यादा बिगडऩे पर जितेंद्र को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Advertisement

ऑनलाइन मंगवाया था जहर

परिजनों से पुलिस को जानकारी मिली है कि जितेंद्र ने मीशो कंपनी से ६ दिसंबर को ऑनलाइन सल्फास की गोलियां आर्डर की थी। १० दिसंबर को यह गोलियां डिलिवर हुई थी। जिसकी जानकारी परिजनों को भी घटना के बाद लगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें