Popup Image
Advertisement

वीडी शर्मा आज कालूहेड़ा के चुनाव कार्यालय का करेंगे शुभारंभ

उज्जैन उत्तर से हैं प्रत्याशी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन उज्जैन उत्तर सीट पर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है। यही कारण है कि वे उत्तर विधानसभा के उम्मीदवार अनिल जैन कालूहेड़ा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने आ रहे हैं। इसके साथ ही इस क्षेत्र में सियासी लड़ाई तेज होगी।

पहली बार विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे कालूहेड़ा कांग्रेस उम्मीदवार माया त्रिवेदी का सामना करने के लिए तैयार हो गए हैं। माया ने राजनीतिक बिसात पर अपने समीकरण बैठाना शुरू कर दिए हैं। भाजपा के उत्तर विधानसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ आज शाम 6.30 बजे नईसड़क स्थित गुजराती समाज धर्मशाला पर होगा। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा शामिल होंगे।

Advertisement

चर्चा है कि कालूहेड़ा को टिकट शर्मा के प्रयासों से ही मिला है। वे पार्टी फोरम पर कालूहेड़ा के लिए जुटे रहे। शनिवार दोपहर को ही पार्टी ने कालूहेड़ा को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। इस कारण शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस सीट पर पिछले तीन चुनावों से लगातार पार्टी के लिए कब्जा बनाए रखने वाले मौजूदा विधायक पारस जैन को इस बार पार्टी ने आराम दिया है। चुनाव बाद उनको नई जिम्मेदारी देने पर मंथन चल रहा है।

आप उम्मीदवार पर नजऱ

Advertisement

टिकट न मिलने के कारण कांग्रेस का दामन छोड़कर आप पार्टी से उम्मीदवार बने विवेक यादव पर भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजरें जमी हुई हैं। कांग्रेस ने यादव को पार्टी से निष्कासित करना तो दूर, नोटिस तक जारी नहीं किया है। यादव अगर पूरी ताकत से लड़े तो मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। कांग्रेस अब भी यादव को मनाने की कोशिश कर रही है। भाजपा भी इस घटनाक्रम पर अपनी नजऱ जमाए हुए है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें