Advertisement

वृंदावन नाव हादसा: 11 श्रद्धालुओं की मौत, 5 अब भी लापता

मथुरा के वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि 5 लोग अब भी लापता हैं। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। अब तक 22 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

Advertisement

250 सदस्यीय टीम चला रही सर्च ऑपरेशन

शनिवार को दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से चलाया जा रहा है। आर्मी समेत करीब 250 लोगों की टीम यमुना नदी में 14 किलोमीटर के दायरे में लापता लोगों की तलाश कर रही है।

Advertisement

आज सुबह देवरहा बाबा घाट के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। बेटे का शव देखते ही बुजुर्ग पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक की छह महीने पहले ही सगाई हुई थी और 12 सितंबर को उसकी शादी तय थी।रेस्क्यू टीम के अधिकारियों के अनुसार, यमुना का तेज बहाव तलाश में बड़ी बाधा बन रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग बहकर दूर चले गए होंगे, जबकि कुछ शव नदी के कीचड़ और रेत में दबे हो सकते हैं। ऐसे मामलों में अक्सर 24 घंटे बाद शव ऊपर आने की संभावना रहती है।

38 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी थी

Advertisement

यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ था, जहां 38 श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक पलट गई। यह घाट बांके बिहारी मंदिर से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें मां-बेटा, चाचा-चाची और बुआ-फूफा शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें