वृद्धा तीन दिनों से लावारिस हालत में ओटले पर बैठी

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन निजातपुरा स्थित कृष्णकुंज के बाहर अज्ञात वृद्धा पिछले तीन दिनों से ओटले के बाहर लावारिस हालत में बैठी है। आसपास के रहवासियों ने बताया कि वृद्धा के पास ठंड से बचने के लिये पर्याप्त कपड़े और खाने के लिये भोजन भी नहीं था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
लोगों ने उसे गर्म कपड़े व भोजन दिया लेकिन वृद्धा कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। उसके लावारिस हालत में बैठने की सूचना थाने पर भी लोगों ने दी बावजूद इसके तीन दिनों से उसे कोई भी संस्था या पुलिस ने सुरक्षित स्थान अथवा परिजनों तक नहीं पहुंचाया।
Advertisement









