वैष्णो देवी लैंडस्लाइड- यात्रा तीसरे दिन भी स्थगित

वैष्णो देवी यात्रा रूट के अर्धकुंवारी में हुई लैंडस्लाइड के बाद यात्रा रोकी गई है। यात्रा स्थगित होने के बाद कई श्रद्धालु फंस गए हैं। कुछ यात्री कटरा के होटलों में यात्रा के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें मलबा साफ होने तक इंतजार करने को कहा गया है। घटना के बाद रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
इधर, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शवों को उनके घर भेजने की जिम्मेदारी ली है। 24 मृतकों की पहचान हो गई है। बोर्ड मृतकों के परिजन को 5 लाख और डिजास्टर मैनेजमेंट 4 लाख रुपए देगा।
वैष्णो देवी यात्रा के इस पड़ाव पर 26 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे भारी बारिश के कारण अर्धकुंवारी इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ था। हादसे में 34 की मौत हुई है, 20 से ज्यादा घायलों का इलाज चल रहा है।









