Popup Image
Advertisement

शनि मंदिर-प्रशांति धाम तक नया रोड, कान्ह पर ब्रिज, लालपुर-गरोठ रोड तक फोरलेन

सिंहस्थ महापर्व 2028: 491करोड़ रुपए के नए विकास कार्यों को मिली मंजूरी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ के सहारे उज्जैन को सौगातों का दौर जारी है। मंत्रि मंडलीय समिति ने मंगलवार को 491 करोड़ के नए काम स्वीकृत किए हैं। इसके तहत शनि मंदिर से प्रशांति धाम तक नया रोड, ब्रिज, पिपल्याराघो और तपोभूमि के बीच कान्ह नदी में नया ब्रिज बनेगा।

लालपुर से गरोठ रोड को जोडऩे के लिए 18 करोड़ की लागत से नया फोरलेन बनाया जाएगा। स्वीकृत 17 कामों में से 9 उज्जैन के लिए है। बाकी अन्य जगहों के लिए है। सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रि-मंडलीय समिति की छठीं बैठक में सिंहस्थ के लिए 491.66 करोड़ रुपए के 17 नए प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए।

Advertisement

उज्जैन के लिए इन कामों की मिली स्वीकृति

1  शनि मंदिर से प्रशांति धाम चौराहा मार्ग तक पुल और एप्रोच रोड। लागत 30 करोड़ रुपए।

Advertisement

2  तपोभूमि से पिपलियाराघो पंचक्रोशी मार्ग पर कान्ह नदी पर नया ब्रिज। लागत 12 करोड़ रुपए।

3  तपोभूमि से गंगेडी वाया राघोपिपल्या 5.5 किलोमीटर लंबी टू लेन सड़क। लागत 30 करोड़ रुपए।

4  देवास रोड से लालपुर होते हुए गरोठ रोड तक 2.5 किलोमीटर लंबा पंचक्रोशी मार्ग फोर लेन। लागत 18 करोड़ रुपए।

5  देवास रोड पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुधार। लागत 2.36 करोड़ रुपए।

6  सर्किट हाउस में विस्तार और नवीनीकरण काम।

7  लेकोड़ा से टनकारिया रेलवे स्टेशन रोड तक 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क। लागत 13.28 करोड़ रुपए।

8  महाकाल पुलिस थाने से चौबीस खंभा मार्ग तक 180 मीटर लंबी सड़क। लागत 4 करोड़ रुपए।

9 कुशाभाऊ ठाकरे मार्ग से छोटी रपट तक सड़क चौड़ीकरण। लागत 36.75 करोड़ रुपए।

ओंकारेश्वर में 160 करोड़ के काम

सिंहस्थ के तहत ओंकारेश्वर 160 करोड़ के काम कराए जाएंगे। इनमे सीसी रोड, रेलवे ओवरब्रिज, फूड कोर्ट, टॉयलेट, पार्किंग, अस्पताल, हेलीपैड जैसे काम रहेंगे।

घाटों का प्रबंधन-आश्रमों व गुरुकुलों को
सीएम ने उज्जैन में शिप्रा नदी के घाटों तक पहुंचने के लिए मार्गों और पार्किंग व्यवस्था का निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने घाटों के प्रबंधन के लिए आश्रमों तथा गुरुकुलों को भी जोडऩे के निर्देश दिए। ताकि घाटों का रखरखाव ठीक से हो सके।

अतिक्रमण हटाने में भेदभाव न हो
सीएम ने कहा कि मार्ग चौड़ीकरण का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में कोई भेदभाव न हो, सबके लिए एक समान कार्रवाई की। ऐसे मामलों में तत्काल मुआवजा भी उपलब्ध कराया जाए।

15 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य
सीएम ने पंचक्रोशी मार्ग पर सघन पौधरोपण करने के साथ उज्जैन क्षेत्र में 15 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया है।

इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में होटल निर्माण की बिल्डिंग परमिशन तत्काल दें
सीएम ने इंदौर, उज्जैन क्षेत्र में होटल निर्माण से संबंधित बिल्डिंग परमिशन के आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने का आदेश दिया। ताकि सिंहस्थ में श्रद्धालुओं के लिए उज्जैन, इंदौर, देवास क्षेत्र में होटलों, लॉज, धर्मशाला, होम-स्टे का निर्माण हो सके।

सिंहस्थ के लिए कई नए कार्य स्वीकृत हुए हैं
सिंहस्थ के लिए मंत्रि मंडलीय समिति ने कई नए कार्य स्वीकृत किए हैं। इनमें शनिमंदिर , प्रशांतिधाम रोड-ब्रिज, तपोभूमि-पिपल्या राघो कान्ह ब्रिज, लालपुर-गरोठ रोड फोरलेन प्रमुख हैं। सभी काम तय समय सीमा में कराने का प्रयास रहेगा।
रौशनकुमार सिंह, कलेक्टर

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें